यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! बरेली जंक्शन पर अचानक पहुंचे अधिकारी, खाने-पीने की चीजों के सैंपल लैब भेजे

सीनियर डीसीएम मुरादाबाद महेश यादव जी के निर्देश पर बरेली जंक्शन पर खान-पान और पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए औचक छापेमारी की गई। पानी और खाने के सैंपल लैब भेजे गए हैं।

यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! बरेली जंक्शन पर अचानक पहुंचे अधिकारी, खाने-पीने की चीजों के सैंपल लैब भेजे
जनवार्ता लाइव

स्टेशन पर हड़कंप: जब अचानक जांचने पहुंचे पानी और खाने का स्वाद

जनवार्ता लाइव 

बरेली। अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और स्टेशन का पानी या समोसा-चाय बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है! बरेली रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीनियर डीसीएम (मुरादाबाद) श्री महेश यादव के सख्त निर्देशों पर अधिकारियों की टीम अचानक प्लेटफॉर्म पर आ धमकी।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री इमरान और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री हरी मीणा के नेतृत्व में स्टेशन पर एक बड़ा 'सरप्राइज चेकिंग अभियान' चलाया गया। अधिकारियों की टीम ने वाटर वेंडिंग मशीनों से लेकर स्टेशन के खान-पान स्टालों और ट्रालियों का रुख किया।

टीम ने तुरंत वाटर वेंडिंग मशीनों से पानी के सैंपल लिए और स्टालों पर बिक रही चीजों की शुद्धता व गुणवत्ता परखी। खाने-पीने की चीजों के सैंपल सील करके जांच के लिए सीधे लैब भेज दिए गए हैं। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यात्रियों की सेहत और स्वच्छता के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को एकदम साफ-सुथरा पानी और शुद्ध खाना मिले, इसके लिए ऐसे औचक निरीक्षण अब रुकेंगे नहीं, बल्कि लगातार जारी रहेंगे।