श्रुति गंगवार के नामांकन पर उमड़ा सिख समाज, भारत सेवा ट्रस्ट में मिठाई बांटकर दी 'लख-लख बधाईयां'
बरेली में श्रुति गंगवार के नामांकन के बाद आगमन पर सिख समाज के विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारियों ने भारत सेवा ट्रस्ट में मिठाई खिलाकर दी अग्रिम बधाई। पढ़ें पूरी खबर।
बरेली। श्रुति गंगवार जी के नामांकन के पश्चात पहली बार बरेली आगमन पर सिख समाज के प्रतिनिधियों और शहर की विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत सेवा ट्रस्ट पर एक विशेष बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ सिख समाज के प्रमुख प्रबुद्धजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं और "लख-लख बधाईयाँ" प्रेषित कीं।
इस गरिमामय आयोजन में सेंट्रल गुरुपूरब कमेटी के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ओबेरॉय और महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा की अगुवाई में शहर के तमाम प्रमुख गुरुद्वारों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर श्रुति गंगवार जी के प्रति अपना समर्थन और स्नेह जताया।
कार्यक्रम में
सेंट्रल गुरुपूरब कमेटी: अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ओबेरॉय, महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा।,गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब: अध्यक्ष सरदार एम.पी. सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह बिंद्रा।गुरुद्वारा सुभाष नगर: अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल, महासचिव परदमन सिंह, हरप्रीत सिंह गोलू। मॉडल टाउन गुरुद्वारा: अध्यक्ष मालिक सिंह कालरा, महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा।गुरुद्वारा जनकपुरी: अध्यक्ष रविंदरपाल सिंह।गुरुद्वारा सदर कैंट: अध्यक्ष हरविंदर कौर चड्डा, महासचिव सतवत सिंह चड्डा।गुरुद्वारा उदासी कमेटी: अध्यक्ष करतार सिंह। गुरुद्वारा कोहाड़ापीर, गुरुद्वारा इंदिरा नगर, गुरुद्वारा इज्जतनगर के प्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह कालरा, दलबीर सिंह, परमजीत सिंह दुआ, हरनाम सिंह मोंगा, मिंटू छाबरा, मंजीत सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने श्रुति गंगवार जी के उज्ज्वल भविष्य और चुनाव में ऐतिहासिक विजय की कामना की।