यात्री कृपया ध्यान दें: वडोदरा स्टेशन पर मेगा ब्लॉक, 23 से 30 जून तक इन 22 ट्रेनों का स्टॉपेज बदला; अब छायापुरी में रुकेंगी
पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते 23 से 30 जून 2026 तक कई ट्रेनों के ठहराव में बड़ा बदलाव किया गया है। यूपी, बिहार से मुंबई व गुजरात जाने वाली 22 विशेष और एक्सप्रेस ट्रेनें अब वडोदरा की जगह 'छायापुरी' स्टेशन पर रुकेंगी। अपनी यात्रा से पहले पूरी लिस्ट यहाँ चेक करें।
जनवार्ता लाइव
गोरखपुर
अगर आप आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश या बिहार से गुजरात और मुंबई की तरफ ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ट्रेन के अचानक बदले हुए स्टॉपेज की वजह से आपको परेशानी न हो, इसलिए रेलवे ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।
पश्चिम रेलवे द्वारा वडोदरा स्टेशन के यार्ड का रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस अपग्रेडेशन के चलते 23 जून से 30 जून 2026 तक वडोदरा स्टेशन पर मेगा ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक के कारण पूर्वोत्तर रेलवे (NER) से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज वडोदरा स्टेशन से हटाकर अस्थाई रूप से छायापुरी स्टेशन पर कर दिया गया है।
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 22 ट्रेनों के ठहराव में यह अस्थाई बदलाव किया गया है।
बदले हुए ठहराव वाली ट्रेनों की पूरी सूची:
नीचे दी गई तालिका में अपनी ट्रेन का नंबर और छायापुरी स्टेशन पर पहुँचने का समय चेक करें:
ट्रेन संख्या व नामयात्रा की तिथि (2026)छायापुरी आगमनछायापुरी से प्रस्थान
09196 मऊ-प्रतापनगर (वडोदरा)21 एवं 28 जून02:20 बजे02:25 बजे
09120 लालकुआँ-प्रतापनगर (वडोदरा)22 एवं 29 जून10:55 बजे11:00 बजे
05033 गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस22 एवं 29 जून13:20 बजे13:25 बजे
09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल22 एवं 29 जून14:25 बजे14:30 बजे
09190 कटिहार-मुम्बई सेन्ट्रल23 एवं 30 जून11:05 बजे11:10 बजे
05034 बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर23 जून05:30 बजे05:35 बजे
09112 गोरखपुर-वडोदरा24 जून08:00 बजे08:05 बजे
09183 मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस24 जून04:00 बजे04:05 बजे
05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस26 जून09:55 बजे10:00 बजे
09184 बनारस-मुम्बई सेन्ट्रल26 जून21:45 बजे21:50 बजे
09195 प्रतापनगर (वडोदरा)-मऊ27 जून16:44 बजे16:49 बजे
09189 मुम्बई सेन्ट्रल-कटिहार27 जून16:56 बजे17:01 बजे
05017 मऊ-वलसाड27 जून08:50 बजे08:55 बजे
05054 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर27 जून03:25 बजे03:30 बजे
09185 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज28 जून16:10 बजे16:15 बजे
09119 प्रतापनगर (वडोदरा)-लालकुआँ28 जून17:45 बजे17:50 बजे
05018 वलसाड-मऊ28 जून18:50 बजे18:55 बजे
05183 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस27 जून02:05 बजे02:10 बजे
05184 बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़29 जून16:15 बजे16:20 बजे
09111 वडोदरा-गोरखपुर29 जून19:00 बजे19:05 बजे
22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस30 जून07:50 बजे07:55 बजे
20942 गाजीपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस30 जून21:30 बजे21:35 बजे
रेलवे की अपील: रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले NTES (National Train Enquiry System) ऐप या रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और ठहराव की पुष्टि अवश्य कर लें।
यह जानकारी जनहित में जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर द्वारा जारी की गई है।