सेहत की पटरी पर दौड़ी जिंदगी: इज्जतनगर रेल मंडल में पूरे जोश के साथ मना 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। डीआरएम सुश्री वीणा सिन्हा के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने निरोगी काया का संकल्प लिया।

सेहत की पटरी पर दौड़ी जिंदगी: इज्जतनगर रेल मंडल में पूरे जोश के साथ मना 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'
फोटो: जनवार्ता लाइव।
सेहत की पटरी पर दौड़ी जिंदगी: इज्जतनगर रेल मंडल में पूरे जोश के साथ मना 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'

जनवार्ता लाइव

बरेली। 

रविवार को सुबह पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल का नज़ारा कुछ अलग ही ऊर्जा से भरा था। 'स्वस्थ आयु के लिए योग' की शानदार थीम के साथ यहाँ 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026' बेहद उत्साह के साथ मनाया गया।

सुबह 6:30 बजे ही इज्जतनगर का रेलवे अधिकारी क्लब एक शांत योग स्थली में तब्दील हो गया। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुश्री वीणा सिन्हा और अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों और स्काउट-गाइड सदस्यों ने एक साथ मैट पर उतरकर अपनी सेहत को प्राथमिकता दी।

इस दौरान विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु सिंह और डॉ. निधि सिंह ने सभी को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन जैसे प्रमुख आसनों के साथ अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का सबसे खास पल वह रहा, जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी ने कोलकाता से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सामूहिक योगाभ्यास का सीधा प्रसारण देखा और उनके साथ कदम से कदम मिलाए।

इस मौके पर डीआरएम सुश्री वीणा सिन्हा ने सभी में जोश भरते हुए कहा, "योग भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाकर जीवन को सकारात्मक दिशा देती है।"

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह के बेहतरीन नेतृत्व व समन्वय में यह योग लहर केवल मुख्यालय तक सीमित नहीं रही। बरेली सिटी, काठगोदाम, लालकुआँ, फर्रुखाबाद, रामनगर, कासगंज और पीलीभीत सहित विभिन्न स्टेशनों व डिपो पर भी इस दिन को पूरे जोश के साथ मनाया गया।

रवींद्र सिंह: 9870730897