भीषण गर्मी में रेल कर्मियों का सहारा बनी NRMU: ट्रैकमेन और सिग्नल स्टाफ को पिलाया शर्बत, सुनीं समस्याएं
बरेली में नॉर्थन रेलवे मेन्स यूनियन (NRMU) ने भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे टीआरडी, सिग्नल और ऑपरेटिंग विभाग के कर्मियों के लिए शर्बत वितरण का आयोजन किया। इस दौरान कर्मियों ने अपनी समस्याएं भी यूनियन पदाधिकारियों के साथ साझा कीं।
जनवार्ता लाइव
बरेली।
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच पटरियों पर मुस्तैद रेल कर्मियों को राहत देने के लिए नॉर्थन रेलवे मेन्स यूनियन (NRMU) बरेली शाखा ने एक सराहनीय पहल की। यूनियन द्वारा टीआरडी, सिग्नल, ट्रैकमेन और ऑपरेटिंग विभाग के कर्मियों को ड्यूटी के दौरान शर्बत का वितरण किया गया।
कर्मियों ने यूनियन के इस कदम की भरपूर सराहना की और इसी दौरान अपनी विभागीय समस्याओं को भी पदाधिकारियों के समक्ष रखा। इस राहत और जनसंपर्क अभियान में शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ खान, शाखा सचिव राजेश दुबे, सहायक सचिव महेश चंद्र, बी.आर. सिंह, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार और नरेंद्र कुमार समेत कई अन्य रेल कर्मियों ने अहम योगदान दिया। यूनियन ने यह संदेश भी दिया कि 'NRMU परिवार सदैव आपके साथ है'।