साहू गोपीनाथ गर्ल्स कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर व एनीमिया पर जागरूकता शिविर; डॉ. प्रगति और डॉ. छवि ने दिए सेहत के गुरुमंत्र

साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में IMA बरेली और Obs Gynae सोसाइटी द्वारा सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. प्रगति अग्रवाल और डॉ. छवि बास ने छात्राओं को टीकाकरण व स्वास्थ्य देखभाल की अहम जानकारी दी।

साहू गोपीनाथ गर्ल्स कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर व एनीमिया पर जागरूकता शिविर; डॉ. प्रगति और डॉ. छवि ने दिए सेहत के गुरुमंत्र
जनवार्ता लाइव
साहू गोपीनाथ गर्ल्स कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर व एनीमिया पर जागरूकता शिविर; डॉ. प्रगति और डॉ. छवि ने दिए सेहत के गुरुमंत्र

जनवार्ता लाइव

बरेली:

किशोरावस्था और युवावस्था में लड़कियों का बेहतर स्वास्थ्य ही एक सशक्त और स्वस्थ समाज की नींव रखता है। इसी सोच के साथ 'एनीमिया मुक्त भारत' और 'सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बरेली और बरेली ऑब्ज एंड गायनी (Obs Gynae) सोसाइटी ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। इस मुहिम के तहत शहर के साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रगति अग्रवाल और डॉ. छवि बास ने छात्राओं को महिलाओं में तेजी से बढ़ रही दो गंभीर समस्याओं—सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया (खून की कमी)—के कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

टीकà¤