बरेली में हैवानियत! स्कूल में शिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से तोड़ी दलित छात्रा की कलाई, न्याय मांगने पर मां को दीं जातिसूचक गालियां

बरेली के सुभाषनगर स्थित कम्पोजिट पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 की 13 वर्षीय दलित छात्रा सुमन के साथ पीटी शिक्षक द्वारा प्लास्टिक के विकेट से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में छात्रा की कलाई में फ्रैक्चर हो गया। इलाज और न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित मां को भी जातिसूचक शब्द कहकर भगा दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने अब जिलाधिकारी से न्याय और आरोपी शिक्षक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग की है।

बरेली में हैवानियत! स्कूल में शिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से तोड़ी दलित छात्रा की कलाई, न्याय मांगने पर मां को दीं जातिसूचक गालियां
जनवार्ता लाइव।

जनवार्ता लाइव

बरेली।

गुरु को गोविंद से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है, लेकिन जब वही गुरु रक्षक की जगह भक्षक बन जाए तो शिक्षा के मंदिर से विश्वास उठने लगता है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कम्पोजिट पब्लिक स्कूल में अनुशासन के नाम पर 13 साल की मासूम दलित छात्रा के साथ इस कदर बर्बरता की गई कि उसका हाथ