किराए के मकान में चल रहा 'धर्मांतरण' का खेल? हिंदूवादी नेता सोनू ठाकुर की चेतावनी—'मकान मालिक भी बनेंगे आरोपी, मांगी फंडिंग-ऑडिट की रसीद'

बरेली में किराए के मकानों में अवैध चर्च और धर्मांतरण के आरोपों पर सोनू ठाकुर की चेतावनी। कहा—मकान मालिक पर भी दर्ज होगा मुकदमा, चंदे और ऑडिट के मांगे दस्तावेज।

किराए के मकान में चल रहा 'धर्मांतरण' का खेल? हिंदूवादी नेता सोनू ठाकुर की चेतावनी—'मकान मालिक भी बनेंगे आरोपी, मांगी फंडिंग-ऑडिट की रसीद'
जनवार्ता लाइव।

जनवार्ता लाइव

बरेली। जिले में बिना अनुमति के रिहायशी मकानों में अवैध रूप से चर्च संचालित करने और प्रार्थना सभाओं की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों को लेकर माहौल गरमा गया है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े सोनू ठाकुर ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है और ऐसे मकान मालिकों को सीधी चेतावनी दी है।

सोनू ठाकुर ने कहा कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही हैं कि शहर और देहात क्षेत्रों में बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के किराए के मकानों में अवैध चर्च चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फैमिली के रहने के नाम पर किराए पर लिए गए इन मकानों में गुप्त रूप से धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है।

मकान मालिकों पर भी दर्ज होगा मुकदमा:

सोनू ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा, "यदि कोई किराए पर मकान केवल परिवार के रहने के लिए देता है तो ठीक है, लेकिन अगर उस मकान में बिना अनुमति के धर्मांतरण जैसी गतिविधियां पाई गईं, तो संबंधित मकान मालिक या मकान मालकिन को भी बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ भी धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।"

फंडिंग और जीएसटी ऑडिट पर उठाए सवाल:

अवैध रूप से चलाए जा रहे इन केंद्रों की फंडिंग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के लिए जो धन और चंदा आता है, वह किसके नाम पर आ रहा है? इसकी रसीदें, जीएसटी बिल और ऑडिट के आधिकारिक कागज कहां हैं? उन्होंने प्रशासन से इन संस्थाओं की वित्तीय जांच (Financial Audit) कराने की भी मांग की है।