बरेली जंक्शन: राजेश दुबे की मांग पर मुरादाबाद DRM का त्वरित एक्शन, जल्द दूर होगी पानी और AC की किल्लत

बरेली जंक्शन पर पीने के पानी और कार्यालय में एसी की कमी को लेकर मंडल मंत्री राजेश दुबे द्वारा उठाई गई मांग पर मुरादाबाद डीआरएम ने तुरंत संज्ञान लिया है। बरेली से रिपोर्ट तलब कर ली गई है और जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

बरेली जंक्शन: राजेश दुबे की मांग पर मुरादाबाद DRM का त्वरित एक्शन, जल्द दूर होगी पानी और AC की किल्लत
जनवार्ता लाइव

जनवार्ता लाइव 

बरेली।

बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन और वहां के कार्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर उठाई गई आवाज का अब असर दिखने लगा है। रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मंडल मंत्री राजेश दुबे ने स्टेशन पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था न होने और ऑफिस में एयर कंडीशनर (AC) के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

उनकी इस मांग का मुरादाबाद मंडल की डीआरएम (DRM) ने तत्काल और गंभीरता से संज्ञान लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही डीआरएम मैडम ने तुरंत बरेली से मुरादाबाद के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली।

रेलवे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि मुरादाबाद मुख्यालय ने रिपोर्ट मंगवा ली है और इस दिशा में तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों के रुख को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही स्टेशन परिसर में पानी की एक और नई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही कार्यालय में एसी की समस्या का भी समाधान करवा दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से कर्मचारियों में राहत और उम्मीद की लहर है।