बरेली से दिल्ली तक सियासी हलचल! पूर्व सांसद व राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार बनीं बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार
बरेली की राजनीति में बड़ा मोड़! पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर।
बरेली की सियासत में बड़ा धमाका: संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार बनीं बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार, बरेली से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज़
जनवार्ता लाइव
बरेली ।
उत्तर प्रदेश के बरेली की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बरेली के कद्दावर नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की सुपुत्री श्रीमती श्रुति गंगवार का नाम शामिल है।
बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश से पार्टी के 8 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिनमें आठवें स्थान पर श्रीमती श्रुति गंगवार (Smt. Shruti Gangwar) का नाम प्रमुखता से शामिल है।
बरेली में जश्न का माहौल, समर्थकों में भारी उत्साह
श्रुति गंगवार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की खबर जैसे ही सामने आई, बरेली से लेकर लखनऊ और दिल्ली के सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लग गया है। बरेली की राजनीति में गंगवार परिवार की मजबूत पकड़ मानी जाती है और अब श्रुति गंगवार के जरिए पार्टी ने युवा एवं महिला नेतृत्व को तरजीह दी है।
सूची में शामिल अन्य प्रमुख नाम:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी 8 प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
श्री धर्मपाल सिंह
श्री राधाकांत ओझा
श्री प्रकाश पाल
श्री विद्यासागर सोनकर
श्री गोपी कृष्णा पाण्डेय
श्रीमती प्रियंका सिंह रावत
श्री राम प्रताप सिंह चौहान
श्रीमती श