बरेली में भारी बारिश और जलभराव के चलते 28 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद, बीएसए ने जारी किया आदेश
बरेली जिले में अत्यधिक वर्षा, जलभराव और अतिवृष्टि को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 28 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई व मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों का अवकाश घोषित। शिक्षकों व स्टाफ को उपस्थित रहना अनिवार्य।
जनवार्ता लाइव
बरेली। जनपद में पिछले दिनों से हो रही लगातार अत्यधिक वर्षा, अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी बरेली के आदेशानुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. विनीता ने सोमवार, 28 सितंबर 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।
सभी बोर्ड्स के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
बीएसए कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं समस्त उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को विद्यालय न आने की छूट दी गई है।
शिक्षकों और स्टाफ को उपस्थित रहकर निभानी होगी जिम्मेदारी
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। समस्त स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षणेत्तर कर्मचारी महाविद्यालयों व विद्यालयों में नियमित रूप से उपस्थित रहकर अपने विभागीय कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।
इसके अलावा, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) और शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर विगत दिनों हुई भारी वर्षा से विद्यालयों में हुए किसी भी प्रकार के नुकसान या जलभराव की स्थिति का अवलोकन करें। जलभराव व क्षति से संबंधित समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाए, ताकि विद्यालय परिसर को शिक्षण कार्य हेतु सुव्