ट्रेन के दरवाजे पर बैठने और बिना टिकट चलने वालों पर रेलवे का शिकंजा, बरेली-अलीगढ़ रूट पर चेकिंग अभियान में 60 धरे
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव के निर्देश पर सीआईटी बरेली और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बरेली-अलीगढ़ रेल खंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 60 यात्रियों से ₹31,200 का जुर्माना वसूला गया।
बरेली-अलीगढ़ रूट पर रेलवे का बड़ा एक्शन: बिना टिकट यात्रियों पर कसा शिकंजा, 60 धरे; ₹31,200 जुर्माना वसूला
जनवार्ता लाइव
बरेली।
ट्रेन में बिना टिकट सफर करने वालों, गेट पर लटककर जान जोखिम में डालने वालों और अवैध रूप से दूध के केन व जानवर ले जाने वालों की अब खैर नहीं है। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव के सख्त आदेशानुसार सीआईटी बरेली के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने बरेली-अलीगढ़ रूट पर एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग की गई। इस कार्रवाई में बिना टिकट और अनियमित यात्रा कर रहे 60 यात्रियों को धर दबोचा गया, जिनसे मौके पर ही कुल ₹31,200 का जुर्माना वसूल किया गया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने ट्रेन के पायदान और दरवाजों के पास जोखिम उठाकर बैठे यात्रियों को समझा-बुझाकर हटाया और हिदायत दी। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले कई लोगों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई भी की गई। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों में बिना इजाजत जानवर ले जाने, दूध के केन लादने और आवारागर्दी करने वालों के खिलाफ अब आरपीएफ बल के साथ लगातार नियमित चेकिंग चलाई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होगी।