पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम का इज्जतनगर दौरा: 12 घंटे की ड्यूटी होगी 8 घंटे? NERMC ने रखीं कर्मचारियों की 7 बड़ी मांगें
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर के इज्जतनगर मंडल निरीक्षण के दौरान NERMC ने कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को उठाया। मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व में 8 घंटे की ड्यूटी, महिला कर्मचारियों के विभाग परिवर्तन और पदोन्नति समेत कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
जनवार्ता लाइव
बरेली।
पूर्वोत्तर रेलवे (एन ई रेलवे) के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने रविवार को इज्जतनगर मंडल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस (NERMC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल मंत्री श्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व में महाप्रबंधक से शिष्टाचार भेंट की। यूनियन के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर जीएम का भव्य स्वागत किया। इसके बाद, रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी कई ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
महाप्रबंधक के सामने उठीं ये 7 प्रमुख मांगें:
यूनियन ने कर्मचारियों के हित और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए 7 प्रमुख मांगे महाप्रबंधक के पटल पर रखीं:
महिला कर्मचारियों को राहत: ट्रैक मेंटेनेंस और लोको पायलट जैसे कठिन विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के विभाग परिवर्तन के लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।
ड्यूटी 12 की बजाय 8 घंटे हो: संरक्षा से जुड़े पदों (ट्रैक मेंटेनर्स, लोको पायलट, पॉइंट्समैन, स्टेशन à