शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष: डॉ. रवि नागर

बरेली के दामोदर स्वरूप पार्क में किसान एकता संघ ने लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर एमएसपी गारंटी, फसल मुआवजे और पीड़ित परिवारों को नौकरी की मांग की गई।

शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष: डॉ. रवि नागर
जनवार्ता लाइव।

शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

जनवार्ता लाइव

बरेली। लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों की पावन स्मृति में किसान एकता संघ बरेली द्वारा दामोदर स्वरूप पार्क में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के समापन के पश्चात किसानों की लंबित व प्रमुख मांगों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मंडलायुक्त, बरेली को सौंपा गया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख किसान नेता डॉ. रवि नागर ने कहा कि लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों के परिवारों को न्याय दिलाना सरकार की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ किए गए अपने वादों को तुरंत पूरा करे और पात्र आश्रितों को सरकारी नौकरी दे। इसके साथ ही, मामले से जुड़े गवाहों तथा पीड़ित परिवारों को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना किसी दबाव या भय के न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ सकें।

प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. नागर ने कहा कि बारिश से किसानों की फसलें बुरी तरह बर्बाद हुई हैं। सरकार को चाहिए कि वह तत्काल निष्पक्ष सर्वे कराकर प्रत्येक प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दे। किसानों को अब केवल खोखले आश्वासनों की नहीं, बल्कि समयबद्ध राहत की जरूरत है।

डॉ. नागर ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों की सबसे बड़ी मांगों में से एक MSP की कानूनी गारंटी है। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ हुए समझौतों के तहत MSP से जुड़ी मांगों को ठोस कानूनी रूप दिया जाना चाहिए, ताकि देश का किसान अपनी उपज का उचित और सुनिश्चित मूल्य प्राप्त कर सकेà¥