DRM विनीता श्रीवास्तव ने किया मुरादाबाद-बरेली रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण: बरेली जंक्शन पर डिजिटल पेमेंट से खरीदा सुरमा, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की DRM विनीता श्रीवास्तव ने मुरादाबाद-बरेली रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बरेली जंक्शन पर 'एक स्टेशन एक उत्पाद' के तहत सुरमा खरीदा और DRM इज्जत नगर वीणा सिन्हा के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।
जनवार्ता लाइव
बरेली।
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने किया मुरादाबाद-बरेली रेलखंड का निरीक्षण, बरेली जंक्शन पर खरीदा प्रसिद्ध सुरमा, किया श्रमदान
उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनीता श्रीवास्तव ने रविवार, 20 सितम्बर 2026 को मुरादाबाद से बरेली रेलखंड का गहन विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। चलती ट्रेन से किए गए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलपथ, समपार फाटकों, पुलों और ट्रैक के आसपास की समग्र संरक्षा व परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश द