टनकपुर से सचखंड नांदेड़ के लिए बड़ी सौगात! 6 जुलाई से चलेगी नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन; मथुरा, आगरा, झांसी और भोपाल होते हुए पहुंचेगी महाराष्ट्र, देखें पूरा शेड्यूल

जनवार्ता लाइव

जनवार्ता लाइव

बरेली।

उत्तराखंड के टनकपुर और तराई क्षेत्र के रेल यात्रियों को भारतीय रेलवे ने एक और ऐतिहासिक सौगात दी है। प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल हजूर साहिब (नांदेड़) जाने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 17631/17632 नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी दे दी है।

यह ट्रेन उत्तराखंड से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली, मथुरा, आगरा और मध्य प्रदेश के झांसी, भोपाल (रानी कमलापति) व इटारसी होते हुए महाराष्ट्र के नांदेड़ तक का लंबा सफर तय करेगी。

6 जुलाई को 'उद्घाटन विशेष गाड़ी' से होगा शंखनाद

इस नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का भव्य शुभारंभ 06 जुलाई, 2026 को टनकपुर से किया जाएगा। उद्घाटन के दिन विशेष गाड़ी (05012) टनकपुर से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी।

पहले दिन का सफर: पीलीभीत (11:42), बरेली जंक्शन (13:35), कासगंज (15:40), मथुरा (17:50), आगरा कैंट (19:10), ग्वालियर (22:00) और रात 00:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।

दूसरे दिन का सफर: अगले दिन यह ट्रेन रानी कमलापति (04:00), इटारसी (05:35), अकोला (12:10) होते हुए शाà