शिक्षकों के सम्मान में 'राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ' मैदान में: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ उठी जोरदार आवाज़

बरेली में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा सेवारत शिक्षकों को TET से मुक्त करने की पुरजोर मांग। जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षक आज पीएम और सीएम के नाम जिलाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन।

शिक्षकों के सम्मान में 'राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ' मैदान में: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ उठी जोरदार आवाज़
प्रियंका शुक्ला, जिलाध्यक्ष (राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ)

जनवार्ता लाइव

बरेली।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर आज, 18 जून को बरेली में शिक्षकों का एक विशाल राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस महा-अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से पूरी तरह मुक्त करने की पुरजोर मांग करना है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बरेली की जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर शिक्षक भारी संख्या में एकजुट होंगे। जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला और उनकी टीम जिलाधिकारी के माध्यम से सीधे माननीय प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपेगी।

राष्ट्र के हित में शिक्षा और शिक्षा के हित में शिक्षक के स्पष्ट ध्येय के साथ संगठन यह लड़ाई लड़ रहा है। इस अहम कार्यक्रम में महामंत्री सुनील कुमार शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व शिक्षक भी मौजूद रहेंगे।