विवादित कार्यप्रणाली, फर्जीवाड़े के आरोप और पुलिस केस... फिर भी कुर्सी की 'सेटिंग'! क्या आलमपुर जाफराबाद में दोबारा होगी विवादास्पद BEO की वापसी?

मानव संपदा पोर्टल पर उम्र में अजीबोगरीब खेल, शिक्षिकाओं के उत्पीड़न के आरोप, 10% कमीशनखोरी की शिकायतें और पुलिस में जान का खतरा बताकर दी गई तहरीर—विवादों के पर्याय बने पूर्व बीईओ मुकेश कमल भारती अब जिला व राज्य मुख्यालय से सेटिंग कर दोबारा कुर्सी पर लौटने की फिराक में हैं। जानिए दस्तावेजों में दर्ज वो कड़वे सच, जो उनके पिछले कार्यकाल पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

विवादित कार्यप्रणाली, फर्जीवाड़े के आरोप और पुलिस केस... फिर भी कुर्सी की 'सेटिंग'! क्या आलमपुर जाफराबाद में दोबारा होगी विवादास्पद BEO की वापसी?
जनवार्ता लाइव

जनवर्ता लाइव

बरेली / आलमपुर जाफराबाद:

शिक्षा विभाग में प्रशासनिक निष्पक्षता और शुचिता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, जिनका पिछला कार्यकाल विवादों, विभागीय अनियमितताओं और संगीन आरोपों से घिरा रहा, अब एक बार फिर अपनी पुरानी कुर्सी हथियाने की जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के मुताबिक, महोदय जिला मुख्यालय से लेकर राज्य मुख्यालय तक 'विशेष सेटिंग' के जरिए फिर से इसी ब्लॉक में तैनाती पाने का ताना-बाना बुन रहे हैà¤