बरेली BSA कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अब्दुल समद खान का अचानक निधन, बदायूं में गमगीन माहौल के बीच हुए पहुंचा पार्थिव शरीर
बरेली बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अब्दुल समद खान का रविवार को आकस्मिक हृदयघात से निधन हो गया। बदायूं स्थित उनके पैतृक गांव के कब्रिस्तान में उन्हें सोमवार को दफनाया जाएगा। विभागीय साथियों में शोक की लहर।
जनवार्ता लाइव
बरेली।
बरेली के बीएसए कार्यालय में शोक का माहौल है। कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अब्दुल समद खान का रविवार को अचानक हृदयघात (हार्ट अटैक) के कारण देहांत हो गया। वे उस समय बरेली के सतीपुर आवास पर थे, मूलतः बदायूं के रहने वाले थे। करीब दो दशक लगभग से बीएसए कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात थे।
वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा, वरिष्ठ कर्मचारी नेता करुणा शंकर दुबे, सेवा निवृत शिक्षा अधिकारी बीपी सक्सेना, अकीला आदिल, सहित तमाम शिक्षक नेता, शिक्षा अधिकारी कार्यालय कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।उनके निधन की खबर से विभागीय सहकर्मियों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।दिवंगत अब्दुल समद खान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बदायूं ले जाया गया, जहां सोमवार को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।