अब जमीन पर नहीं बैठेंगे नौनिहाल! शिक्षकों की मांग पर बिथरी विधायक ने दिया फर्नीचर का आश्वासन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की मांग पर बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने परिषदीय विद्यालयों में विधायक निधि से जल्द फर्नीचर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

अब जमीन पर नहीं बैठेंगे नौनिहाल! शिक्षकों की मांग पर बिथरी विधायक ने दिया फर्नीचर का आश्वासन
विधायक को रामदरबार का चित्र भेंट करते संगठन के पदाधिकारी।
अब जमीन पर नहीं बैठेंगे नौनिहाल! शिक्षकों की मांग पर बिथरी विधायक ने दिया फर्नीचर का आश्वासन

जनवार्ता लाइव

बरेली।

सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब टाट-पट्टी या ठंडी जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी! उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (बरेली) की जिला इकाई ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए एक शानदार पहल की है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा से खास मुलाकात की और उन्हें भगवान राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने विधायक निधि से परिषदीय विद्यालयों के लिए फर्नीचर की जोरदार मांग उठाई। शिक्षकों की इस जायज मांग पर विधायक डॉ. शर्मा ने तुरंत सकारात्मक रुख दिखाते हुए कुछ स्कूलों में महज एक सप्ताह के भीतर और शेष 5 स्कूलों में एक महीने के अंदर फर्नीचर भिजवाने का पक्का आश्वासन दिया है। विधायक जी ने स्पष्ट किया कि "बच्चे जमीन पर बैठकर न पढ़ें, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

इस सार्थक मुलाकात के दौरान जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, अतुल सिंह, रितु मिश्रा, शुलायला खान, मोनिका गुप्ता, अजय कुमार और विश्वजीत सिंह समेत कई शिक्षक प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।