रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर का शाहजहांपुर तक हुआ विस्तार; 6 जुलाई को चलेगी उद्घाटन स्पेशल, देखें पूरा टाइम टेबल

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन का मार्ग शाहजहांपुर तक बढ़ा दिया है। 6 जुलाई 2026 को उद्घाटन स्पेशल गाड़ी चलेगी, जबकि 7 जुलाई से नियमित संचालन शुरू होगा। जानिए रूट और समय।

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर का शाहजहांपुर तक हुआ विस्तार; 6 जुलाई को चलेगी उद्घाटन स्पेशल, देखें पूरा टाइम टेबल
जनवार्ता लाइव

जनवार्ता लाइव 

बरेली।

टनकपुर से शाहजहांपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा का रास्ता साफ, 6 जुलाई को पीलीभीत से हरी झंडी दिखाकर रवाना होगी स्पेशल गाड़ी

मुरादाबाद/पीलीभीत। क्षेत्र के यात्रियों, किसानों और व्यापारियों के लिए रेलवे की तरफ से एक बेहतरीन सौगात आई है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 55322/55323 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार अब शाहजहांपुर तक कर दिया है।

इस विस्तारित मार्ग का भव्य शुभारंभ 06 जुलाई, 2026 को पीलीभीत से उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05021 को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। इसके बाद, 07 जुलाई, 2026 से यह ट्रेन अपने नए विस्तारित रूट पर नियमित रूप से दौड़ने लगेगी।

06 जुलाई: उद्घाटन स्पेशल गाड़ी (05021) का संभावित समय

उद्घाटन के दिन विशेष गाड़ी पीलीभीत से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 13:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। रास्ते में इसके ठहराव का समय कुछ इस प्रकार रहेगा:

प्रताबपुर हॉल्ट: 10:56 - 10:58 बजे

बीसलपुर: 11:34 - 11:36 बजे

निगोही: 12:16 - 12:18 बजे

शहबाज नगर: 12:56 - 12:58 बजे

(इसके अलावा पौटा, भोपतपुर, शेरगंज, मिघौना, चक सफोरा, जिंदपुरा, वाजीरपुर हॉल्ट, ढ़किया तिवारी, अरेली और खिरिया खुर्द स्टेशनों पर भी ट्रेन का ठहराव होगा।)

07 जुलाई से नियमित संचालन का पूरा टाइम-टेबल

ट्रेन संख्या 55322 (टनकपुर से शाहजहांपुर):

यह ट्रेन सुबह 07:00 बजे टनकपुर से छूटेगी और सुबह 11:15 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।

बनबसा: 07:09 - 07:11 बजे

खटीма: 07:34 - 07:39 बजे

पीलीभीत: 08:40 - 09:20 बजे

बीसलपुर: 09:57 - 10:02 बजे

निगोही: 10:22 - 10:24 बजे

शहबाज नगर: 10:49 - 10:59 बजे

ट्रेन संख्या 55323 (शाहजहांपुर से टनकपुर):

वापसी में यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे शाहजहांपुर से प्रस्थान करेगी और शाम को 16:50 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

शहबाज नगर: 12:56 - 12:58 बजे

निगोही: 13:18 - 13:20 बजे

बीसलपुर: 13:40 - 13:45 बजे

पीलीभीत: 14:40 - 15:15 बजे

खटीма: 16:00 - 16:03 बजे

बनबसा: 16:25 - 16:27 बजे

एक और ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव (नोट कर लें)

मार्ग विस्तार के कारण रेलवे ने गाड़ी संख्या 55351 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी के समय में पीलीभीत से शेरगंज के बीच आंशिक बदलाव किया है।

अब यह ट्रेन परिवर्तित समयानुसार पीलीभीत से दोपहर 13:50 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके बाद प्रताबपुर (14:00-14:01), पौटा (14:07-14:08), भोपतपुर (14:16-14:18) और शेरगंज (14:26-14:27) होते हुए आगे के सभी स्टेशनों पर अपने पुराने समय के अनुसार ही चलेगी।

विकास को मिलेगी नई गति

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव (उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल) ने बताया कि इस मार्ग विस्तार से टनकपुर से शाहजहांपुर के बीच यात्रियों को सीधे सफर की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल स्थानीय जनता, बल्कि विद्यार्थियों, किसानों और छोटे व्यवसायियों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। साथ ही इस क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को भी एक नई रफ्तार मिलेगी।