NRMU बरेली शाखा के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न मुशर्रफ़ खान अध्यक्ष और राजेश दुबे बने सचिव
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) बरेली शाखा का त्रिवार्षिक सम्मेलन व चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
NRMU बरेली शाखा के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न मुशर्रफ़ खान अध्यक्ष और राजेश दुबे बने सचिव
जनवार्ता लाइव
बरेली।
बरेली। AIRF ज़िंदाबाद, NRMU ज़िंदाबाद" के गगनभेदी नारों और लाल झंडों के बीच नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) बरेली शाखा का त्रिवार्षिक सम्मेलन व चुनाव 24 जुलाई 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। केंद्रीय पर्यवेक्षक व केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा सिंह की देखरेख में चुनाव प्रभारी श्री एन के त्यागी जी ने चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरा कराया।
सम्मेलन के दौरान आयोजित जनसभा में यूनियन के दिग्गज नेताओं ने रेल कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री एमपी चौबे जी ने सभा को संबोधित करते हुए भविष्य की चुनौतियों और आने वाली परेशानियों के प्रति कर्मचारियों को सतर्क रहने का आह्वान किया। केंद्रीय कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह नेवी जी ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद मंडल मंत्री श्री राजेश कुमार चौबे जी ने कर्मचारियों के सबसे अहम मुद्दे यानी आठवें वेतन आयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभा को मंडल अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने भी संबोधित किया।
सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
तीन साल में एक बार होने वाले इस लोकतांत्रिक चुनाव में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अपनी नई टीम का चयन किया:
-
शाखा अध्यक्ष: श्री मुशर्रफ़ खान
-
शाखा सचिव: श्री राजेश दुबे
-
शाखा कोषाध्यक्ष: श्री सुशील अरोड़ा
उपाध्यक्ष व सहायक सचिव:
यूनियन में संगठन को मजबूती देने के लिए पांच शाखा उपाध्यक्ष चुने गए, जिनमें श्री चमन सिंह, श्री इशांत राघव, श्रीमती अमृता सिंह, श्री कमलेश उपाध्याय और श्री जितेश मीणा शामिल हैं। वहीं सहायक शाखा सचिव के पद पर श्री विवेक चौबे, श्री राजेश कुमार, श्री बी.आर सिंह और श्री मोहम्मद इमरान को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अन्य प्रतिनिधि व काउंसिल मेंबर्स:
-
सेंट्रल काउंसिल मेंबर्स: श्री महेश चंद और श्री मनोज कुमार
-
वार्षिक सदस्य: श्री फिरोज खान, श्री नरेंद्र कुमार, मोहम्मद आसिम, श्री मुकेश कश्यप और श्री प्रवीण सिंह राणा
-
ब्रांच काउंसिल मेंबर्स: श्री मोहम्मद सैफ खान, श्रीमती आकांक्षा सिंह, श्री राम कुमार, श्री केशव गिरी और श्री विनोद कुमार
कार्यक्रम के समापन पर नवनिर्वाचित शाखा सचिव श्री राजेश दुबे और शाखा अध्यक्ष श्री मुशर्रफ़ खान ने चुनाव को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी कॉमरेडों का दिल से आभार व्यक्त किया और कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।